{"_id":"598632494f1c1b8e1d8b460a","slug":"191501966921-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम गुरुंग की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम गुरुंग की शहादत को किया नमन
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
कारगिल युद्ध के अमर शहीद गौतम गुरुंग को शनिवार को शहरवासियों ने शहादत दिवस पर नमन किया। कूड़ाघाट तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर उनकी वीरता याद की। इस मौके पर शहीद के पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग भी मौजूद थे।
भारत-नेपाल मैत्री समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त ने कहा कि अमर शहीद की शहादत के वक्त उनके पिता ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग ने बावर्दी बेटे को आखिरी सलामी दी थी। ऐसे बहादुर पिता के शूरवीर बेटे के सम्मान में प्रतिमा स्थापित कराने में सहयोगी बनने को लेकर भारत-नेपाल मैत्री समाज गर्व की अनुभूति करता है। लेफ्टिनेंट गौतम गुरुंग की बटालियन के सूबेदार बीबी राना, लांसनायक चंद्र बहादुर गुरुंग, लांसनायक जीत बहादुर थापा, लांसनायक हेम बहादुर गुरुंग ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग और जीआरडी के ब्रिगेडियर कमांडेंट पीसी राय ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महामंत्री हरिवंश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनवारीलाल खेमका, विनय बर्नवाल, राघव सिंह, आनंद प्रकाश गुप्त, देवानंद, मारकंडेय सिंह, डॉ. अशोक चौरसिया, मीना गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, कैप्टन ओम नारायन, कैप्टन भीम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
जवानों को बहनों ने बांधी राखी
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद जीआरडी परिसर में बहनों ने गोरखा जवानों को राखी बांधी। इस मौके पर वैष्णवी ने कहा कि जिस प्रकार हमारे ये भाई निस्वार्थ भाव से घर परिवार छोड़कर हम बहनों और देशवासियों की रक्षा सरहदों पर करते हैं, उसी तरह आज हम बहनें इन भाइयों को राखी बांधकर इनकी मंगलकामना के साथ लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही हैं।