{"_id":"597249c74f1c1bf3368b49cd","slug":"191500662215-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने लगाया जाम
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही छठीं कक्षा की छात्रा की शुक्रवार को दोपहर बाद रामकोला रोड पर सुसवलिया गांव के सामने ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने पडरौना-रामकोला मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद एसडीएम व सीओ सदर ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया और तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव पकड़ियार बरकंटी निवासी रफीक की 12 वर्षीया पुत्री गुलशन शुक्रवार को साइकिल से पडरौना के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। दोपहर बाद स्कूल से वापस लौटते वक्त पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सुसवलिया गांव के सामने पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। गंभीर चोट की वजह से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने हादसे के बाद भाग रही गाड़ी को चालक समेत पकड़ लिया। इसके बाद मुआवजा व डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया। हादसे के बाद सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह व सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंचे। पडरौना कोतवाली, कुबेरस्थान व नेबुआ नौरंगिया की पुलिस भी बुला ली गई। करीब दो घंटे बाद एसडीएम व सीओ ने लोगों को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।