फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   24 घंटे के भीतर ही दोबारा जमा लिया कब्जा

24 घंटे के भीतर ही दोबारा जमा लिया कब्जा

Fri, 21 Jul 2017 09:19 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर ही दोबारा जमा लिया कब्जा
अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा बसा ली बस्ती। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
गोरखपुर। तारामंडल रोड की पटरियों और आसपास से कब्जा हटे अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार को फिर कब्जा हो गया। देवरिया बाईपास मोड़ से लेकर तारामंडल तक सड़क के दोनों तरफ घुमंतू परिवारों ने झोपड़ियां बना लीं तो वहीं पान-गुटखे और चाय की भी दुकानें सज गईं। एंटी भू-माफिया अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग ने सदर तहसील प्रशासन की मदद से गुरुवार को इस सड़क से कब्जा हटाया था।


ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि कब्जा हटने के बाद किसी सड़क पर दोबारा कब्जा हो गया। नगर निगम, जीडीए और यातायात पुलिस जब भी कब्जा हटवाती है तो उसके चंद घंटों के भीतर ही वहां दोबारा कब्जा हो जाता है। वीआईपी मूवमेंट के समय प्राय: अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है, मगर अगली बार फिर किसी वीआईपी के आगमन पर नगर निगम और यातायात पुलिस कब्जा हटाने में हांफती नजर आती है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले तीन महीने में छात्रसंघ चौराहे से पैडलेगंज होते हुए मोहद्दीपुर और पैडलेगंज से तारामंडल रोड होते हुए जीडीए दफ्तर, एयरपोर्ट से मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहा, धर्मशाला होते हुए गोरखपुर मंदिर तक कई बार अतिक्रमण हटाया गया, मगर जब भी मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम तय हुआ इन सड़कों से दोबारा कब्जा हटाने में नगर निगम और पुलिस दौड़ लगाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed