फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रदेश में गुंडों की दो जगह, जेल या राम नाम सत्य : योगी

प्रदेश में गुंडों की दो जगह, जेल या राम नाम सत्य : योगी

Tue, 14 May 2019 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में गुंडों की दो जगह, जेल या राम नाम सत्य : योगी
गोरखपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शहर लोकसभा क्षेत्र में तीन जनसभाएं कर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। कहा, पिछली सरकारों में अराजकता चरम पर थी, अब ऐसा नहीं है। सत्ता संभालते ही मैंने चेतावनी दी थी कि गुंडे-बदमाश सुधर जाएं अन्यथा या तो वो जेल में होंगे या फिर उनका अंत हो जाएगा। 
विज्ञापन


महादेव झारखंडी में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग आतंकियों को छोड़ना चाहते थे, वो अब गठबंधन करके वोट मांगने निकले हैं। ऐसे लोगों के हाथों में देश, प्रदेश सुरक्षित नहीं रह सकता है। यह देश का चुनाव है, नगर पंचायत या ग्रामपंचायत का नहीं। देश की सुरक्षा के लिए मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। मोदी का हाथ तभी मजबूत होगा जब रवि किशन जीत कर संसद में पहुंचेंगे। योगी ने कहा यदि महानगर के लोग 70 प्रतिशत मतदान कर दिया तो समझे कि विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी। 
विज्ञापन

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में एम्स शुरू हो गया है। चीनी मिल खुल गई जल्द ही फर्टिलाइजर कारखाना भी चलने लगेगा। इन सब से लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी रवि किशन को विजयी बनाने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि इनकी वजह से यहां के लोगों को फिल्मों में भी काम का अवसर मिलेगा। उन्होंने मेयर सीता राम जायसवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि जबसे रवि किशन यहां के प्रत्याशी बने हैं मेयर फिल्मों में काम करने की तैयारी में लग गए हैं। अखिलेश-राहुल का नाम लिए बगैर उन पर सीएम बोले कि पहले कुछ लोग कहते थे कि दो लड़कों की जोड़ी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहना चाहते हैं कि  ‘जोड़ी लड़कों की नहीं बैलाें की होती है’ बैलों के पास कितना विवेक होता है यह किसी से छुपा नहीं है। जैसी उनकी सोच होगी वैसा ही वह कहेंगे। कहा कि यह चुनाव देश के निर्माण का है। गलत हाथों में देश होगा तो विकास नहीं होगा। मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। कार्यक्रम में पूर्व मेयर अंजू चौधरी, सत्या पांडे, पार्षद चंद्रशेखर सिंह, रमेश गुप्ता, धर्मेद्र सिंह, सत्येंद्र सिन्हा, राकेश सिंह पहलवान, सहित अन्य कई लोग थे।

सिंधी समाज से मिलेंगे मुख्यमंत्री

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जटाशंकर स्थित धर्मशाला में सिंधी समाज के लोगों से मिलेंगे। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रवक्ता जीवंत सिंह माधवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शाम छह बजे के आगमन पर समाज उनका भव्य स्वागत करेगा। उन्हें समाज की समस्याओं के बारे में बताया जाएगा।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed