फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नृत्य नाटिका से सुंदर कांड का चित्रण

गोरखपुर महोत्सव: नृत्य नाटिका से सुंदर कांड का चित्रण

Mon, 14 Jan 2019 01:04 AM IST
Priyesh Mishra Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 14 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
नृत्य नाटिका से सुंदर कांड का चित्रण
सुंदर कांड पर सुरभि सिंह ने कथक की प्रस्तुत की। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। लखनऊ घराने की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह की अगुवाई में रविवार को गोरखपुर महोत्सव के मुख्य मंच पर सुंदर कांड पर आधारित कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने बेहतरीन नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य नाटिका में हनुमान का लंका में प्रवेश, लंका दहन, अशोक वाटिका में सीता से मिलना और लंका से लौटकर भगवान राम से मिलना आदि दृश्यों ने दर्शकों को अद्भुत अनुभूति दी। इस दौरान चौपाइयां भी गूंजती रहीं।
विज्ञापन


हनुमान व सीता की भूमिका में कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह व सृष्टि थीं। सैयद शम्सुर्रहमान ने राम और महेश चंद्र देवा ने रावण की भूमिका निभाई। अन्य पात्रों की भूमिका में मोहित कपूर, मीशा, ईशा, सुनयना, पंकज, हेमंत, शिव, सोहिनी, संगीता, कविशा, वैशाली आदि थीं। परिकल्पना, प्रस्तुति व निर्देशन सुरभि सिंह का था। संगीत परिकल्पना व निर्देशन असीम बंधु भट्टाचार्य व सुमन सरदार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed