{"_id":"5b046df74f1c1be2408b724d","slug":"181527016951-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेल कालोनी में घरेलू सामान की होम डिलिवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेल कालोनी में घरेलू सामान की होम डिलिवरी
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रेल कॉलोनी में घरेलू सामान की होम डिलिवरी
रेलवे जीएम की पत्नी ने मोबाइल वैन शाप का उद्घाटन किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल कॉलोनी में रेलकर्मियों को अब उचित मृूल्य पर घरेलू सामान की होम डिलिवरी मिलेगी। होम डिलिवरी इला महिला गृह उद्योग सहजनवां के मोबाइल वैन शाप से की जाएगी। मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष एवं रेलवे महाप्रबंधक की पत्नी अलका अग्रवाल ने संगठन की ओर से कौवाबाग रेलवे कालोनी में संचालित आटा चक्की-मसाला घर में आयोजित एक समारोह में मोबाइल वैन का उद्घाटन किया।
इस वैन से ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित दाल, चावल, मसाले, अचार, मुरब्बा, नमकीन, मठरी, दालमोट, पापड़, गुड़ की मिठाई आदि की बिक्री की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष एवं संगठन की सदस्यों ने आटा-चक्की, मसाला घर के परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सचिव सुजाता सिंह, संयुक्त सचिव पूजा खरे, इला महिला गृह उद्योग सहजनवां की प्रोपराइटर अन्विता उपस्थित थीं।