{"_id":"5a97f0764f1c1bea028b5421","slug":"181519906934-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथपर सवार होकर सीएम योगी खेलेंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथपर सवार होकर सीएम योगी खेलेंगे होली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Mar 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भगवान नृसिंह की शोभायात्रा शुक्रवार को निकलेगी। इसमें मुख्यमंत्री के तौर पर गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ पहली बार शामिल होंगे। इसकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में दो हजार पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। शोभायात्रा मार्ग पर छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। आरएसएस की तरफ से निकलने वाली शोभायात्रा को ‘रंगभरी’ नाम दिया गया है। इसके जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली भी खेलेंगे।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि छह किलोमीटर लंबे शोभायात्रा के रास्ते की निगरानी सीसी कैमरे की मदद से की जाएगी। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह, कोतवाली सीओ तारकेश्वर, सर्किल के सभी थानेदार ने रास्ते का निरीक्षण कर लिया है। राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थानाक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शोभायात्रा के मार्ग पर पड़ने वाली सभी बाजार की दुकानें इस दौरान बंद रहेंगी। सुरक्षा के लिहाज से घरों के छतों का निरीक्षण कराया गया है। हुड़दंग न होने पाए इसके लिए सादे वर्दी में भी पुलिस सड़कों पर गश्त करेगी। शोभायात्रा में 1500 सिपाही, सौ दरोगा, आठ अपर पुलिस अधीक्षक, 25 पुलिस उपाधीक्षक के अलावा दो कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। चार ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे शोभायात्रा की निगरानी की जाएगी।

डीजे प्रतिबंधित
एसएसपी ने कहा कि डीजे का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है। एसएपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन