फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बसों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

बसों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Thu, 23 Nov 2017 11:46 PM IST
deoria
deoria Updated Thu, 23 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बसों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा
देवरिया के रोडवेज बस डिपो से पकड़े गए बसों में चोरी करने के आरोपी। चारों फर्रुखाबाद के रहने वालो हैं। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रोडवेज बसों से यात्रियों का सामान चुराने वाले चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं। देवरिया रोडवेज बस डिपो में काफी दिनों से चोरों का गिरोह सक्रिय था। गिरोह के सदस्य आए दिन यात्रियों के पर्स, गहने चोरी करना या जेब काटने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस ने सूचना के आधार पर बस डिपो कैंपस में दबिश देकर चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, 12 जोड़ी पायल, चूड़ी, दो जोड़ी बिछिया, एक अंगूठी, पांच हजार नकद, दो चाभी और दो आधार कार्ड बरामद किए। पूछताछ में इनकी पहचान फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव निवासी रामनरेश बहेलिया, शेर सिंह, सोनू बहेलिया, प्रहलाद बहेलिया के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चोरों को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शहर में लंबे समय से यह गिरोह सक्रिय है। इनका मुख्य पेशा शहर में घूमकर और बसों में सवार लोगों का सामान चोरी करना है। रोडवेज बस में चोरी के साथ ही दो दिन पूर्व स्टेट बैंक से एक व्यक्ति का झोला काटकर रकम चुराने की बात इन्होंने स्वीकार की है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व पकड़ी गई थी महिलाएं : देवरिया। शहर के सुभाष चौक के समीप देवरिया से लखनऊ जा रही बस में चार यात्रियों का लाखों रुपये का सामान बैग से चोरी हो गया था। बस में सवार एक किशोरी समेत तीन महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से यात्रियों का गायब हुआ गहना भी बरामद हुआ। गिरफ्तार कर जेल भेजी गई चोरों महिलाएं बिहार की रहने वाली थीं।
विज्ञापन


डिपो कैंपस में गुजरते थे रात: देवरिया। पुलिस की माने तो घुमंतू चोरों की रात बस डिपो के कैंपस में कटती थी। इनका कोई स्थायी निवास नहीं था। दिन में बसों में सफर के दौरान यात्रियों के सामान पर ये हाथ साफ करते थे। पुलिस शहर में रहने वाले ऐसे और भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed