फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे का निजीकरण नहीं करेगी सरकार- मनोज सिन्हा

रेलवे का निजीकरण नहीं करेगी सरकार : मनोज सिन्हा

Wed, 15 Nov 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Nov 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
रेलवे का निजीकरण नहीं करेगी सरकार- मनोज सिन्हा
अधिवेशन में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा। - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रेलवे का निजीकरण करने पर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया और कहा कि मोदी सरकार रेलवे का निजीकरण नहीं करेगी। काशी में बाबा विश्वनाथ की तरह रेलवे सुरक्षित है। कहा कि जिस तरह रेलवे का बड़ा दायरा है, उस अनुपात में निजी क्षेत्र से निवेश अभी नहीं हुआ है। सरकार इस दिशा में काम कर रही है, परिणाम दिखेंगे। कहा कि लगातार दो-तीन हादसों से रेलवे की छवि बिगड़ी है। हमें संगठित होकर छवि सुधारने का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन


वह रेलवे स्टेडियम में ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। रेल राज्यमंत्री ने सरकार को रेलकर्मियों का हितैषी बताकर सरकार और यूनियन के बीच बढ़ती दूरी कम करने की कोशिश की। कहा कि रेलवे बड़ा तंत्र है और छोटी तकरारें होती रहती हैं, इसका यह मतलब नहीं है कि कर्मचारियों के प्रति सरकार की सोच नकारात्मक है। कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का अध्ययन किए बिना हम कोई बात नहीं कह सकते हैं, आश्वस्त करते हैं कि बहस करके समाधान के लिए सार्थक पहल करेंगे। कर्मचारी हितों के खिलाफ सरकार कोई कदम नहीं उठाएगी।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि भारतीय रेल से बड़ा कोई संगठन नहीं है। अपनी कार्यकुशलता से रेलकर्मियों ने अलग साख बनाई है, यह देखकर गर्व होता है। अधिवेशन में रेलवे की सुरक्षा और संरक्षा पर चर्चा करना ही इस फेडरेशन की खासियत है। अपने हक की लड़ाई के साथ ही रेलकर्मी राष्ट्र और रेल की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। ऐसे रेलकर्मियों की बदौलत ही करोड़ों लोग सुरक्षित सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed