फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हत्याकांड के खुलासे को लोगों ने थाना घेरा

हत्याकांड के खुलासे को लोगों ने थाना घेरा

Sun, 12 Nov 2017 11:10 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 12 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
हत्याकांड के खुलासे को लोगों ने थाना घेरा
बनकटा थाने का घेराव करते भाकपा माले के कार्यकर्ता और स्‍थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
बनकटा/भाटपाररानी(देवरिया)। बृजेश चौरसिया हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग को लेकर रविवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों सोहनपुर से बनकटा थाने तक पांच किलोमीटर मार्च निकाला। यहां करीब तीन घंटे तक थाने का घेराव करने के बाद सीओ सीताराम को ज्ञापन देकर हत्याकांड के खुलासे की मांग की। इसके पूर्व 40 दिनों तक सोहनपुर बाजार में धरना देने के बाद गांव-गांव न्याय यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया था। सोहनपुर निवासी बृजेश चौरसिया की 7 जुलाई 2017 को घर पर बरामदे में सोते समय हत्या कर दी गई थी। बनकटा पुलिस चार माह बीतने के बाद भी घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। रविवार को थाना गेट पर धरने को संबोधित करते हुए खेत मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कहा कि हत्या के चार माह बीतने के बाद भी इस घटना का पर्दाफाश नहीं होना बनकटा पुलिस के साथ-साथ पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है। उन्होंने इस घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने की मांग की। धरने को श्रीराम कुशवाहा, रामकिशोर वर्मा, रामजनम कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, रामायन सिंह, मनोज कुशवाहा, मुकेश चौरसिया, गयासुद्दीन अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed