फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सेंट जोसेफ की खबर

बच्चों को लक्ष्य तय करने की दें सीख : आईजी

Sun, 12 Nov 2017 01:37 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
सेंट जोसेफ की खबर
सेंट जोसेफ स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार स्कूल खोराबार का शनिवार को स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बिशप थामस थुरुटिमट्टम, विशिष्ट अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल और एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने दीप जलाकर की। अतिथियों ने प्रबंधक कोेस्कूल के 20 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बिशप थुरुटिमट्टम ने कहा कि पूरी धरती पर मात्र मानव के पास विद्या अर्जित करने की क्षमता है। इसलिए मनुष्य का जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित करने व उसे पाने की सीख दें। कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. डोमिनिक कोक्कट, फादर बैनी, फादर जान, फादर जोसेफ, फादर इब्राहिम, सिस्टर एनी, अजय शाही, जी. चंद्रा व स्विट्जरलैंड से अलीन डब्लू वोल्फ तथा ब्रिजीटा एम. आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘किड्स प्लैनेट’ को लोगों ने खूब सराहा
स्थापना दिवस समारोह की रौनक बने एलकेजी सेक्शन के बच्चे। बच्चों ने ‘किड्स प्लैनेट’ कार्यक्रम पेश कर बालमन का अक्स प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डोरेमॉन और छोटा भीम को अपनी अलग दुनिया के तौर पर पेश किया। श्रेयांश, उमैरा, अभिनंदन, विकास, इशिका, कुंजल, अवनि, निया, मारुति, अंशिका, सिद्धि के अलावा अन्य बच्चों ने भी कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed