फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कब्र से निकाला गया नवजात का शव

कब्र से निकाला गया नवजात का शव

Fri, 10 Nov 2017 12:48 AM IST
basti
basti Updated Fri, 10 Nov 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
कब्र से निकाला गया नवजात का शव
demo pic
बस्ती। नगर में अवैध रूप से संचालित अमन अमन हास्पिटल में बुधवार को गर्भस्थ शिशु के मौत के मामले में बृहस्पतिवार को कब्र खुदवाकर पुलिस ने शव कब्जे को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम न्यायिक हरिश्चन्द्र और कोतवाल विजयेन्द्र सिंह की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। गौरतलब है कि गांधीनगर के तुरकहिया स्थित कब्रिस्तान से 24 घंटे पहले ही शव को दफन किया गया था। गायघाट निवासी तनवीर अहमद के अनुसार प्रसव पीड़ा से कराह रही पत्नी शबाना को मंगलवार को रौता मोहल्ले में स्थित अमन अस्पताल में भर्ती कराया। उनका कहना है कि गलत इलाज करने से बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी। मृत बच्चे को निकालने के लिए उसे दूसरे नर्सिंग होम में ले जाना पड़ा। जहां आपरेशन करके शव निकाला जा सका, तब जाकर पत्नी की जान बच सकी। वहीं बुधवार को पीड़ित परिवार के हंगामे और केस दर्ज होने के बाद अस्पताल को सीज कर संचालक गिरजेश सोनी व डॉक्टरों की तलाश शुरू कर दी गई है। कब्र से शव निकलवाने की प्रक्रिया भी इसी मुकदमे की तफ्तीश के क्रम में यह अपनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed