फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   farmer died

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत

Sun, 05 Nov 2017 11:22 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 05 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
farmer died
death
कंचनपुर(देवरिया)। तरकुलवा क्षेत्र के कुसहरी घाट के पास बगीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान का शव मिला है। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार की सुबह कुसहरी घाट के पास बगीचे में गांव के कुछ लोग शौच करने गए थे। उसी समय एक किसान का शव बगीचे में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तरकुलवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त में जुट गई। इस बीच आस-पास के लोगों ने शव की पहचान बिहार के विजयीपुर थाने के करमटार गांव शीतबसंत (52) के रूप में की। उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिवारवालों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों पुलिस को आकस्मिक मौत की तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed