फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर से लखनऊ का सफर होगा महंगा

गोरखपुर से लखनऊ का सफर होगा महंगा

Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से लखनऊ का सफर होगा महंगा

विज्ञापन
गोरखपुर।
रोडवेज बस से सफर करने में जेब और ढीली करनी पड़ेगी। परिवहन विभाग ने नौ पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने का प्रस्ताव स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को भेजा है। इसी सप्ताह अथॉरिटी की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। अगर प्रस्ताव में संशोधन नहीं हुआ तो गोरखपुर से लखनऊ तक साधारण बस से जाने का किराया 27 रुपये बढ़ सकता है। जनरथ के किराये में 32-40 रुपये की बढ़ोत्तरी संभव है।

पिछले महीने ही परिवहन विभाग ने जीएसटी लागू करते हुए पांच फीसदी किराया बढ़ा दिया था। जिसके बाद गोरखपुर से लखनऊ तक का सफर करने में 25 से 39 रुपये और आनंद विहार तक के सफर में 62 से 114 रुपये ज्यादा चुकाना पड़ रहा है। गोरखपुर से चारबाग की दूरी 300 किलोमीटर है, बढ़े किराए पर पांच प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। ऐसे में साधारण बस से लखनऊ तक का किराया 27 रुपये और वाराणसी रूट पर 22 रुपये बढ़ सकता है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि अथॉरिटी से सप्ताह भर में किराए को लेकर गाइड लाइन आने की संभावना है। गोरखपुर से कुल 46 एसी बसें चलती हैं। इसमें गोरखपुर से आनंद विहार के लिए 4, आगरा के लिए 3 और सोनौली से 6 बसें चलती हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर से लखनऊ (चारबाग) का संभावित किराया
बस वर्तमान रेट प्रस्तावित रेट
शताब्दी एसी 502 534
जनरथ 504 536
वोल्वो 803 831
स्कैनिया 803 831
एसी 3 गुणा 2 398 426

गोरखपुर से आनंद विहार तक किराया
बस वर्तमान रेट प्रस्तावित रेट
जनरथ 1246 1316
स्कैनिया (3 गुणा 2) 1294 1374
स्कैनिया (2गुणा 2) 2382 2460
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed