{"_id":"599458b94f1c1ba6408b4883","slug":"181502894265-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से नौ एक्सप्रेस व छह पैंसेंजर ट्रेनें नहीं चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से नौ एक्सप्रेस व छह पैंसेंजर ट्रेनें नहीं चलीं
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बिहार में रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी आने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। रेल प्रशासन ने बुधवार को नौ एक्सप्रेस और छह पैंसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दिया। जबकि लोहित एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस व न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस गुरुवार को भी निरस्त रहेगी। दिल्ली से रक्सौल तक जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को गोरखपुर तक ही चलाया जा रहा है। ट्रेनें के निरस्त होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 16 अगस्त को नई दिल्ली से चलने वाली (12524) नई दिल्ली- न्यू जलपाईगुडी एक्सप्रेस, जम्मूतवी से चलने वाली (15652) जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित एक्सप्रेस, चंडीगढ से चलने वाली (15904) चंडीगढ-डिब्रगढ एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। वहीं 17 अगस्त को नई दिल्ली से चलने वाली (12436) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बुधवार को अवध असम एक्सप्रेस (अप व डाउन), न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नाहरलागुन-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा गुवाहाटी से 17 अगस्त को चलने वाली (15653) गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस गुवाहाटी-बरौनी के मध्य निरस्त रहेगी। नरकटियागंज जाने वाली सभी छह पैसेंजर ट्रेनें भी निरस्त की गई हैं। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर यात्री टिकट रिफंड कराने से लेकर आगे की यात्रा करने को लेकर परेशान रहे। पूछताछ केंद्र पर पूरे दिन भीड़ जुटी रही।