फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कान्वेंट की तरह सरकारी विद्यालय देखकर चहक उठे छात्र

कान्वेंट की तरह सरकारी विद्यालय देखकर चहक उठे छात्र

Sat, 01 Jul 2017 09:11 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
कान्वेंट की तरह सरकारी विद्यालय देखकर चहक उठे छात्र

विज्ञापन
गोरखपुर।
बेलीपार के जीतपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल के छात्र दो माह की छुट्टी के बाद लौटे तो विद्यालय की बदली फिजा देखकर खुश हो गए। टूटे फर्श की जगह टाइल्स, दीवारों पर नई पेटिंग और बैठने के लिए बेंच पाकर बच्चों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी बीच आईजी मोहित अग्रवाल ने बच्चों में ड्रेस और किताबों का वितरण भी किया। उद्यमी नवीन अग्रवाल की मदद से विद्यालय में काम कराए गए हैं। उद्यमी ने गीडा के एक और स्कूल में काम कराने का जिम्मा भी लिया।

आईजी मोहित अग्रवाल ने सरकारी स्कूल की सूरत बदलने की पहल की थी। अप्रैल में उन्होंने जीतपुर के स्कूल को गोद लिया। वहां पर न तो पीने के पानी की व्यवस्था थी और न ही अन्य संसाधन। आईजी की पहल पर उद्यमी नवीन अग्रवाल ने वहां पर सारी व्यवस्था की है। बेंच से लेकर हर एक सामान को कान्वेंट की तर्ज पर विकसित कर दिया गया है। शनिवार को पहले दिन विद्यालय खुलने पर आईजी ने बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने 90 बच्चों को स्कूल ड्रेस, बैग, टॉफी और चाकलेट देकर उनको पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। क्लास लेते हुए कई विषयों की जानकारी भी दी। आईजी ने कहा कि हर क्लास में छात्रों की परफॉर्मेंस के अनुसार चार्ट बनाया जाएगा। होमवर्क सहित स्कूल के अन्य टॉस्क को पूरा करने वाले तीन छात्रों का रोज चयन होगा। माह के अंत में स्टार ऑफ द मंथ का चुनाव करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा। उद्यमी नवीन अग्रवाल ने गीडा के पिपरौली स्कूल को भी संवारने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एडी बेसिक सत्य प्रकाश, बीएसए सुधीर कुमार, प्रधानाध्यापक कल्पना, प्रधान प्रतिनिधि अंगद निषाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed