फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब 25 तक यूजी, पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन

अब 25 तक यूजी, पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन

Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
अब 25 तक यूजी, पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले अभिभावकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के अनुरोध पर गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन 25 मई तक कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 15 मई थी।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कॉलेजों में भी स्नातक कक्षाओं में 50 फीसदी सीटों पर दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का होगा। 50 फीसदी प्रवेश अल्पसंख्यक कॉलेज खुद लेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के समन्वयक प्रो राजवंत राव ने बताया कि इस अंचल में सातवें चरण में होने वाले चुनावों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले अभिभावकों तथा शैक्षणिक संस्थानों के अनुरोध पर कुलपति प्रो. वीके सिंह ने आवेदन की तिथि बढ़ाई है। विशेष परिस्थितियों में लिए गए इस निर्णय के बाद आवेदन की तिथि किसी भी दशा में नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जून के दूसरे सप्ताह में ही आयोजित होगी।
विज्ञापन

वेबसाइट पर महाविद्यालयों की सीटों की सूची उपलब्ध

गोरखपुर। समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर संबद्ध महाविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों का विवरण उपलब्ध है। महाविद्यालयों संबंधित विवरण की पुष्टि कर लें। अगर कोई गलती है तो 20 मई तक कुलसचिव कार्यालय में संशोधन के लिए महाविद्यालय आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed