{"_id":"5cbe2605bdec22143356ef6d","slug":"171555965445-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवा, आज रहेंगे हल्के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवा, आज रहेंगे हल्के बादल
Tue, 23 Apr 2019 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रविवार को तापमान के 39 डिग्री पहुंचने की वजह से स्थानीय स्तर पर वायुमंडल गर्म हो गया। वहीं नमी बढ़कर 70 प्रतिशत तक जा पहुंची। इससे निचले वायुमंडल की हवा गर्म होकर पहुंचने से अचानक मौसम बदल गया और करीब 36 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई।
सोमवार सुबह से ही हल्के बादल छाए थे। दोपहर तक बादलों की लुकाछिपी चलती रही। शाम करीब चार बचे अचानक मौसम बदल गया। घने बादल छा गए। तेज हवा चलने की वजह से धूल का गुबार उठने लगा। करीब 15-20 तक 36 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि स्थानीय स्तर पर वायुमंडल के गर्म होने की वजह से मौसम में यह बदलाव हुआ। महराजगंज, फरेंदा, परतावल, गोला, कैंपियरगंज समेत जिले के कई इलाकों में बारिश हुई है। मंगलवार को भी हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।