{"_id":"5c23dc3cbdec2256d6424c17","slug":"171545854012-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा, फिर पैसा लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा, फिर पैसा लगेगा
Thu, 27 Dec 2018 01:23 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
bsnl offers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बीएसएनएल गोरखपुर और महाराजगंज जिले के 56 कस्बों में हॉट स्पॉट की सुविधा शुरू करने जा रहा है ताकि नए साल में इन कस्बों को इंटरनेट से जोड़ा जा सके। शुरुआती चरण में 24 कस्बों में इसे लगा दिया गया है। जल्द बचे 32 कस्बों में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने गांव में बिजली के साथ इंटरनेट पहुंचाने का भी लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में गोरखपुर और महराजगंज के कई बड़ों कस्बों में इसकी शुरूआत की गई है। इसमें 2 एमबीपीएस की स्पीड से चार जीबी डाटा मुफ्त मिलेगा।
इसके बाद डाटा इस्तेमाल करने पर धनराशि लगेगी। महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शुरूआत में ये सेवा कस्बों को दी जाएगी। इसके अलावा कस्बे के आसपास चार सौ मीटर की रेंज वाले निजी उपभोक्ताओं को भी अलग से कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह काम हिमाचल फ्यूचरस्टिक कम्यूनिकेशन करा रही है। बाकी बचे 32 कस्बों में भी 17 में इसे लगा दिया गया है। बस टेस्ंिटग के बाद इन्हें चाली करा दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जनवरी के पहले हफ्ते तक चिन्हित कस्बों में इंटरनेट की सुविधा पहुंचा दी जाएगी।