फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चौड़ी होगा रेलवे स्टेशन रोड

चौड़ी होगा रेलवे स्टेशन रोड

Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चौड़ी होगा रेलवे स्टेशन रोड
सीएम ने देर रात रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण किया - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की देर रात रेलवे स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। कहा कि रेलवे स्टेशन रोड को चौड़ा किया जाए। इस रोड से रोजाना लाखों लोगों को आना-जाना होता है। सड़क चौडी़ होगी तो जाम की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा जो लोग बाहर से गोरखपुर आते हैं, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन


कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और जीडीए उपाध्यक्ष अमित सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे स्टेशन के आसपास फुटपाथ के दुकानदारों को कहीं विस्थापित किया जाए। किसी तरह की तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही शहर की सुंदरता बढ़ेगी। इस बीच जीडीए उपाध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण से संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गोरखपुर में सड़कों का जाल बिछेगा। सुविधाएं महानगर जैसी होंगी।
विज्ञापन

तोड़े भवनों के मुआवजे पर पूछा तो अफसर ने चुप्पी साधी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री ने देर रात असुरन से मेडिकल कॉलेज फोरलेन का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास जरूरी है लेकिन किसी का नुकसान नहीं होना चाहिए। जिन लोगों ने अपनी जमीन पर मकान, दुकान बनाए हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। मुख्यमंत्री जेमिनी अपार्टमेंट के सामने एक जगह सड़क पर रुके और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसपी सक्सेना से सड़क की चौड़ाई पूछी। इस पर मुख्य अभियंता ने कहा कि बीच सड़क से 13-13 मीटर दोनों तरफ निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी जमीन ली जाएगी, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पूछा जो भवन तोड़े जा रहे हैं, उसके मुआवजे का क्या? इस पर मुख्य अभियंता ने चुप्पी साध ली। फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि जितनी भूमि की जरूरत हो, उतनी ही ली जाए। बगल से गुजर रहे नाले को दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पूरी तरह से ढका जाए। मुख्यमंत्री के वहां से निकलने के बाद कमिश्नर, डीएम और जीडीए उपाध्यक्ष पैदल ही सड़क पर घूमे। कई जगह बीच सड़क से 13-13 मीटर की माप कराई और रात में ही निशान लगाए।
कितने दिन में बदलते हो चद्दर?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed