फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सवा छह हजार वाहनों के पंजीकरण निलंबित

सवा छह हजार वाहनों के पंजीकरण निलंबित

Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सवा छह हजार वाहनों के पंजीकरण निलंबित
सवा छह हजार वाहनों के पंजीकरण निलंबित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पंद्रह साल की अवधि पूरी कर चुके 6182 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण संभागीय परिवहन विभाग ने निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित वाहन स्वामियों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि 60 दिन के भीतर पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया जाता है तो केंद्रीय मोटरयान नियमावली, 1989 के तहत वाहन कब्जे में लेकर सीज कर दिए जाएंगे।
जिले में पंजीकृत कराए गए 1098 कार व जीप, 5084 ट्रैक्टर 15 वर्ष की निर्धारित सीमा पूरी कर चुके हैं। नियमानुसार 15 साल की अवधि पूरी होने के बाद नवीकरण के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन नहीं किए जाने पर संभागीय परिवहन विभाग ने 6182 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर गया है। संबंधित वाहन स्वामियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि 60 दिन के भीतर नवीनीकरण न होने पर वाहनों का धर पकड़ अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया था, उन्हें संभागीय परिवहन विभाग ने प्रत्यावेदन के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया था। इस बीच तमाम लोगों ने नवीनीकरण में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

पंद्रह साल पंजीकरण की अवधि पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ के लिए संभागीय परिवहन विभाग के 10 कर्मचारियों को सीरीज के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधान सहायक अनुज प्रधान को यूपी 51बी और ई सीरीज के 605, श्रीप्रकाश गुप्ता को सी और डी सीरीज के 653, सभाजीत पाल को बी सीरीज के 655, बच्चू लाल को 624, शिव रतन को 687, रामानुज को 595, प्रदीप सिंह को 617, विनोद कुमार को 475, जितेंद्र यादव को 632 और कमला प्रसाद को 639 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार चौबे ने बताया कि 15 वर्ष पुराने हो चुके वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर उनके मालिकों को डाक से नोटिस भेजे जा रहे हैं। पहले चरण में चार पहिया वाहनों को स्वामियों को नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ में 10 बिंदुओं पर अनुदेश पत्र भी भेेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed