{"_id":"5b031b954f1c1bde408b6ee0","slug":"171526930325-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को राजकीय महाविद्यालय, स्टेडियम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को राजकीय महाविद्यालय, स्टेडियम की सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 22 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास के अवसर पर सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगल कौड़िया/पीपीगंज (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जंगल कौड़िया विकास खंड के रसूलपुर चकिया में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय और महंत अवेद्यनाथ ग्रामीण स्टेडियम का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। यह क्षेत्र का पहला राजकीय महाविद्यालय है। इसमें बीए, बीएससी की पढ़ाई होगी। शैक्षिक सत्र 2019-20 से दाखिला संभव है। महाविद्यालय 1.2015 हेक्टेयर भूमि पर बनाया जा रहा है। इस पर 10 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च हाेंगे।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर चकिया को विकास परियोजनाओं का तोहफा दिया है। जिस स्टेडियम का शिलान्यास किया, वह तीन एकड़ में बनाया जाएगा। स्टेडियम आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस होगा। मल्टीपरपज हाल भी बनेगा। एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी, फुटबॉल और वालीबॉल के लिए अलग-अलग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इनडोर गेम्स की व्यवस्था भी होगी। स्टेडियम के निर्माण पर 13 करोड़ 27 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद विकास है। 14 महीने के कार्यकाल कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता को कई तोहफे मिले हैं। सोनौरा में वीर बहादुर सिंह इंटर कॉलेज और हरनामपुरम में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया था। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही पढ़ाई शुरू होगी।
मुख्यमंत्री ने विधायक फतेह बहादुर सिंह की तारीफ की और कहा कि विधायक क्षेत्र के विकास पर चिंतित रहते हैं। अक्सर विकास से संबंधित प्रस्ताव देते हैं। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। साथ ही कहा कि डोमिनगढ़, लालबड़हरा पुल 192 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इस मौके पर कमिश्नर अनिल कुमार, आईजी नीलाब्जा चौधरी, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, खेल निदेशक आरपी सिंह, उच्च शिक्षा निदेशक भारद कुमार सिंह, बृजेश यादव, जनार्दन तिवारी, उपेंद्र दत्त शुक्ल, गंगा प्रसाद जायसवाल और क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. अश्विनी मिश्र मौजूद रहे।