{"_id":"5aa6c4a24f1c1b92778b51c7","slug":"171520878754-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ एक को पकड़ा
siddharthnagar
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा शख्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरहवा (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर अलीगढ़वा बॉर्डर के पास एसएसबी ने सोमवार को 20 लाख रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ एक श्ाख्स को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक विंध्याचल कुर्मी ग्राम जमुनी थाना पकड़ी जिला कपिलवस्तु (नेपाल) का निवासी है। वह नेपाल से भारत की ओर आ रहा था। इतनी बड़ी मात्रा में कैश लाने की वह कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सका। एसएसबी ने बरामद कैश समेत आरोपी को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
अलीगढ़वा बीओपी के इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने बताया कि नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक संदिग्ध युवक को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले में 20 लाख रुपये नेपाली मुद्रा मिली। ककरहवा कस्टम इंस्पेक्टर विमल यादव ने बताया कि रुपये किसके हैं, कहां ले जा रहा था, इस बारे में युवक से पूछताछ जारी है। ऐसे तस्कर हवाला कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। मादक पदार्थों की तस्करी के लिए भी इस तरह से रुपया आता-जाता है। हर पहलू पर छानबीन की जा रही है।