{"_id":"5a9c04d54f1c1bff388bb33d","slug":"171520174293-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जोड़ों ने बिना दहेज लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जोड़ों ने बिना दहेज लिए सात फेरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 04 Mar 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंड सेवा समिति व भारतीय गोंडवाना पार्टी की ओर से संयोजक डॉ. गणेश गोंड के नेतृत्व में रविवार को तारामंडल स्थित चंपा देवी पार्क में गरीब कन्याओं की दहेजरहित सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 21 जोड़ों का विवाह हुआ। धर्माचार्य शिव शंकर गोंड ‘धुर्वा’ के मंत्रोच्चार पर सात फेरे लेते हुए नवदंपती ने साथ जीने व मरने की कसमें खाईं। इस बीच विवाह स्थल पर मेले जैसा दृश्य रहा।
वर व वधू के पक्ष के लोग उत्साह, उमंग से लबरेज रहे। विवाह के उपरांत प्रत्येक जोड़े को रजाई, गद्दा, तकिया, कूलर, आलमारी, संदूक आदि सामान भेंट किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार की अनुसूइया उइके ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भूपेंद्र गोंड, कैलाश नाथ गोंड, रीना गोंड, कलावती गोंड, मुंशी प्रसाद गोंड, राजेश गोंड, दिनेश गोंड, महेंद्र गोंड आदि की सहभागिता रही।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिया आनंद
समारोह में छत्तीसगढ़ से मीना आर्मो के नेतृत्व में मंगेश्वरी कोराम, रंजिता कारगा, सीमा सोरी, नूतम नेताम, पप्पू नेताम व कन्हैया झुरी आदि कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गोंडी गीत जय सेवा..., बस्तरिया मोर संगव..., रेला..., फुलझरे... व बावनगढ़ के देवता..., गीत पर मनमोहक नृत्य कर कलाकारों ने सभी को झूमने व ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।