फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धूमधाम से निकली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा

धूमधाम से निकली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा

Sat, 03 Mar 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Mar 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकली भगवान नृसिंह की शोभायात्रा
होली पर नृसिंह भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की अगुवाई में शुक्रवार को भगवान नृसिंह की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घंटाघर चौराहा पर भगवान नृसिंह की आरती की और शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा की शुरूआत में ही मुख्यमंत्री ने मंच से अबीर-गुलाल उड़ाया और लोगों से होली खेली। छह किलोमीटर की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री को भी शामिल होना था लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इसे टाल दिया गया।
विज्ञापन


भगवान नृसिंह की शोभायात्रा घंटाघर से शुरू हुई और मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्य नगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए वापस घंटाघर लौटी। रास्ते में जगह-जगह स्वागत समारोह हुआ। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर घर, दुकान की छतों से फूल बरसाए गए और रंगों की बौछार की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शोभायात्रा के रूट पर दो हजार पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। छतों पर भी गश्त कराई गई। राष्ट्रवाद और देशभक्ति की थीम पर आधारित शोभायात्रा से सौहार्द, भाईचारे का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर आरएसएस गोरक्ष प्रांत के प्रचारक मुकेश खाण्डेकर, महंत रामबिलास वेंदाती, मेयर सीताराम जायसवाल, आरएसएस के विभाग कुटुंब परिवार प्रबोधन प्रदीप, विभाग प्रचारक बैरिस्टर विभाग कारवां समिति आत्मा सिंह, प्रांत संपर्क अरुण मल्ल, शैलेश, विनोद, शक्ति और विधायक विपिन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुशासित रहे, एकता, अखंडता बनाएं रखें : सीएम योगी
शोभायात्रा के मंच से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना दी। साथ ही कहा कि एकता, अखंडता बनाए रखें। होली हुड़दंगई की इजाजत नहीं देती है। इसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। पहले होली सप्ताह भर मनाई जाती थी। अब यह दो दिनों में सिमट गई है। सीएम ने लोगों से अनुशासित होकर होली खेलने कहा। बोले, यदि कोई बीमार है तो उसपर गुलाल, रंग डालने से बचें। किसी के ऊपर कीचड़ या फिर गोबर न फेंके।


केसरिया रंग से रंगी जमी-आसमान
करीब तीन घंटे चली शोभायात्रा के दौरान साथ चलने वाले हजारों श्रद्धालु रंग से सराबोर रहे और जमकर मस्ती की। काले, नीले रंग का इस्तेमाल नहीं हुआ। गुब्बारे में रंग भरकर फेंकने की मनाही रही। सिर्फ केसरिया रंग, गुलाल उड़ता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed