फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छीनाझपटी के बीच जले मंत्री के पुतले

छीनाझपटी के बीच जले मंत्री के पुतले

Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
basti
basti Updated Tue, 19 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
छीनाझपटी के बीच जले मंत्री के पुतले
सल्टौआ में सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी वर्करों ने मंत्री अनुपमा जायसवाल का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालयों पर विभागीय मंत्री अनुपमा जायसवाल का पुतला जलाया। इस दौरान कई स्थानों पर छीनाझपटी भी हुई। हर्रैया परियोजना कार्यालय में इस दौरान एक वर्कर के बेहोश होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर दो महीने से कार्य बहिष्कार कर परियोजना कार्यालयों पर मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को प्रभारी मंत्री विकास सेवा एवं पुष्टाहार अनुपमा जायसवाल का प्रतीकात्मक पुतला जलाए जाने की घोषणा पहले से की थी। इसकी जानकारी पर सुबह परियोजना कार्यालयों पर पुलिस पहुंच गई। पुतला जलाने से रोकने की कोशिशों के बाद भी आंगनबाड़ी वर्कर पुतला जलाने में सफल र्हुइं। साऊंघाट में पुलिस द्वारा पुतला छीन लेने का कारण पुतला नहीं जलाया जा सका। संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने बताया कि हर्रैया परियोजना कार्यालय में इस दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहोश हो गई जिससे सरकारी एंबुलेंस से हर्रैया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। बुधवार को परियोजना कार्यालयों के निकट के पुलिस थानों और चौकियों पर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगी। 21 दिसंबर को जिले भर में डीएम कार्यालय पर सामूहिक गिरफ्तारी देंगी। प्रदेश सरकार मात्र 4000 मानदेय पर 40000 के बराबर कार्य ले रही हैं। गौर में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशा सिंह, पूनम सिंह, रीता सिंह, दुबौलिया में चन्द्र प्रभा यादव, अनीता सिंह, ऊषा चौधरी, हर्रैया में रानी सिंह, सुमन लता त्रिपाठी, सरिता देवी, परशुराम पुर में कोकिला मिश्रा, ओम कांति, विक्रमजोत में ऊषा शर्मा, कुसलावती, बहादुरपुर में विमला देवी, निर्मला देवी, कुदरहा में सरला चौधरी, यशोदा देवी, सदर में जिला मंत्री मिथिलेश पांडेय, शैलकुमारी, शहर में अनीता पांडेय, नीलम श्रीवास्तव, रीता गुप्ता, साऊंघाट में उर्मिला त्रिपाठी, संतोषी शुक्ला, मीरा चौधरी, आशा देवी, राम नगर में सुनीता सिंह, सुमन मिश्रा , कप्तानगंज में इन्द्रमती, रुधौली में कुसुम चौधरी, वंदना पांडेय, सल्टौआ में सरोज शुक्ला,नीलम शुक्ला की अगुवाई में विरोध जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed