{"_id":"5a37c42a4f1c1b6a678c2954","slug":"171513604138-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह : आज मेधावियों को सम्मानित करेंगे राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह : आज मेधावियों को सम्मानित करेंगे राज्यपाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास करतीं छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह का आयोजन मंगलवार को दीक्षा भवन में सुबह 11 बजे से होगा। अध्यक्षता राज्यपाल रामनाईक करेंगे। मुख्य अतिथि पद्य विभूषण वैज्ञानिक डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर विद्यार्थियों को दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह में 2016-17 के यूजी, पीजी के विभिन्न कोर्सों के 47 टॉपर्स को राज्यपाल गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे। इस साल यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय की गणित की छात्रा आकांक्षा सिंह ने सर्वाधिक 87.08 फीसदी अंक हासिल कर यूनिवर्सिटी टॉप किया है।
दीक्षांत समारोह एक बार फिर बेटियों का दबदबा कायम है। 47 टापर्स में से 37 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को दीक्षा भवन में रिहर्सल किया गया। प्रो. लालजी त्रिपाठी ने राज्यपाल तो प्रो. चितरंजन मिश्र ने मुख्य अतिथि डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर की भूमिका निभाई। विद्धत पदयात्रा के साथ दीक्षांत समारोह की रिहर्सल हुई। संचालन प्रो. विपला दुबे तो रजिस्ट्रार शत्रोहन वैश्य ने आभार ज्ञापन किया। तत्पश्चात मेधावियों में मेडल का वितरण किया गया।
देख सकेंगे लाइव प्रसारण
सोमवार की देर रात तक दीक्षा भवन कैंपस को सजाने का काम जारी रहा। यूनिवर्सिटी ने दीक्षांत समारोह के लिए विशेष तैयारियां की है। इसी क्रम में मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण यानी वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
कार्ड साथ रखे, मोबाइल फोन न लाएं
यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद ने बताया कि सभी अतिथि निमंत्रण कार्ड को साथ लेकर कैंपस में आएं। मेन गेट से शिक्षकों, अति विशिष्ट व्यक्तियों, अतिथियों के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। जबकि प्राचीन इतिहास एवं हिंदी विभाग वाले द्वार से यूनिवर्सिटी शिक्षक, कर्मचारी, आमंत्रित विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को प्रवेश मिलेगा। दोनों ही प्रवेश द्वारों से कुछ दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी से मोबाइल फोन और बैग न लाने की अपील की गई है।