फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Thu, 23 Nov 2017 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 23 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन
सपा दफ्तर पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बुधवार को पार्टी दफ्तर पर धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के दीर्घायु की कामना करते हुए केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सामाजिक परिवर्तन व्यवस्था के प्रतीक पुरुष हैं। आज देश व प्रदेश की सरकारें डॉ. लोहिया के सपनों एवं नेताजी के अरमानों का गला घोट रही हैं। देश की जनता के हित में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट संघर्ष का संकल्प ही नेताजी को असली बधाई है। मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में नेताजी ने अपने ऐतिहासिक फैसले देश और समाज को नई दिशा दी।
विज्ञापन


इस दौरान जवाहर लाल मौर्य, फि रंगी प्रसाद, जगदीश यादव, पन्ने लाल पहलवान, मोहसिन खान, अवधेश यादव, रजनीश यादव, राम सिंह, राजेश सिंह, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, शारदा देवी, मनुरोजन यादव, अमरेंद्र निषाद, कबीर आलम, राजेंद्र शर्मा, जवाहर यादव, मिर्जा कदीर बेग, अशोक यादव, पंकज शाही, मनोज यादव, संजय पहलवान, राघवेंद्र तिवारी राजू, दयाशंकर निषाद समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed