सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे खोराबार के जंगल चंवरी निवासी किसान साधु यादव (60) गांव के सामने फोरलेन पर मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान लखनऊ जा रहे कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की घेरेबंदी के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले ली।
उधर, झंगहा इलाके के महुआरी निवासी धर्मेंद्र यादव (19) अमहिया में इंटर का छात्र था। रविवार को वह मौसी के घर बांसगांव के खजुरिया गया था। रात को बाइक से लौटते समय खोराबार इलाके केकुई बाजार के पास किसी वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था।