फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 किलो मीटर से दूर नहीं होंगे परीक्षा केंद्र

12 किलोमीटर से दूर नहीं होंगे परीक्षा केंद्र

Sun, 12 Nov 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
12 किलो मीटर से दूर नहीं होंगे परीक्षा केंद्र
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से गठित गोरखपुर यूनिवर्सिटी की पांच सदस्यीय कमेटी ने संबद्ध राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के केंद्र बदलने की सिफारिश की है। परीक्षा केंद्र बनाने के मानक भी तय कर दिए गए। सूचनाएं भेजने और केंद्र बदलने की प्रस्तावित सूची जारी करने की डेट फाइनल कर दी गई है। परीक्षा केंद्र 12 किलो मीटर से ज्यादा दूर नहीं होंगे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं मार्च 2018 से शुरू होंगी। इससे पहले ही कुलपति प्रो. वीके सिंह ने पांच सदस्यीय (प्रो. राजेंद्र सिंह, डॉ, केशव सिंह, डॉ. ओंकार नाथ, डॉ. प्रदीप राव और परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह) कमेटी गठित कर केंद्र बदलने पर सुझाव मांगा था। इसी सिलसिले में कमेटी की गत 10 नवंबर को मीटिंग भी हुई और पहली बार केंद्र बदलने पर प्रारंभिक मुहर लगा दी गई। जल्द ही मामला परीक्षा समिति में जाएगा, फिर अंतिम मुहर लगेगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन की मंशा परीक्षा की गुणवत्ता और गोपनीयता बनाए रखने की है। यूनिवर्सिटी का दायरा गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर तक फैला है।
विज्ञापन


सूचना नहीं दी तो केंद्र की सूची से बाहर
पांच सदस्यीय कमेटी ने प्राचार्य, कार्यवाहक प्राचार्य, शिक्षक और आसपास के दूसरे महाविद्यालयों की सूचना मांगने के साथ ही कड़ी शर्त रखी है। कमेटी ने कहा है कि जो कॉलेज संचालक सूचना नहीं देेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर रखा जाएगा। परीक्षा दूसरी जगह कराई जाएगी। यह मान लिया जाएगा कि कॉलेज प्रबंधन यूनिवर्सिटी की व्यवस्था से बाहर रहना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र बनने के ये मानक
- 500 छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने की व्यवस्था।
- कॉलेज तक जाने का संपर्क मार्ग हो
- एग्जाम हॉल में सीसीटीवी कैमरा होना जरूरी
- पेपर रखने के लिए डबल लॉकर की सुविधा।
- जनरेटर या फिर सामान्य तरीके से बिजली आपूर्ति हो
- कॉलेज में 24 घंटे सुरक्षा के इंतजाम

कमेटी ने तय किए शेड्यूल
30 नवंबर : प्राचार्य, कार्यवाहक की जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन को दें। सभी शिक्षकों का ब्योरा मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध कराएं। बताएं कि कॉलेज से 12 किलोमीटर के दायरे में कोई दूसरा कॉलेज है या नहीं। यदि है तो नाम उपलब्ध कराएं।

20 दिसंबर : सूचना के आधार पर परीक्षा केंद्रों की स्क्रीनिंग और भौतिक सत्यापन।
30 दिसंबर : परीक्षा केंद्रों की सूची यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराके आपत्तियां मांगी जाएंगी। 10 जनवरी तक आपत्तियां आएंगी। इनका निस्तारण होगा, फिर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed