फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राष्ट्रीय एकता शिविर में निकाली जनजागरण यात्रा

राष्ट्रीय एकता शिविर में निकाली जनजागरण यात्रा

Mon, 09 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता शिविर में निकाली जनजागरण यात्रा

विज्ञापन
गोरखपुर।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रहे भारतीय रेल राष्ट्रीय एकता शिविर के चौथे दिन की शुरुआत जनजागरण यात्रा से हुई। इसमें सभी क्षेत्रीय रेल राज्य के स्काउट्स गाइड्स आकर्षक परिधानों को धारण किये एवं हाथों में स्वच्छता अभियान, रेल संरक्षा, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों इत्यादि विषयों से संबंधित स्लोगन, बैनर, पोस्टर के साथ शांति मार्च में भाग लेकर जन जागरण किया।

इसके बाद स्काउट्स गाइड्स को आपात परिस्थिति में संचार व्यवस्था ठप होने पर स्काउट मोर्स सिग्नलिंग सिस्टम की जानकारी दी गई। साथ ही इस विधि को कारगर बनाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कम समय में सिग्नलिंग के संकेत को सही तरह से पहुंचाने वाले राज्य को पुरस्कृत किया किया गया। साथ ही शिविर में विशेष रूप से आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें दल के सदस्यों ने सुंदर नाटकीय ढंग से अपने सेवा कार्यों का प्रदर्शन किया। शाम को भव्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वच्छता, पर्यावरण, रेल संरक्षा, भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक, गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य विषयों पर शिक्षाप्रद प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य राज्य आयुक्त एनके अंबिकेश ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। संचालन अनुज रंजन ने किया। इस दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) एमएन राय, मीरा राय, सहायक राज्य सचिव एवं जन संपर्क अधिकारी सीपी चौहान एवं विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे से आए राज्य संगठन आयुक्त एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त, अन्य स्काउट गाइड पदाधिकारी सहित रेल परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed