{"_id":"59c028094f1c1b1a688b54eb","slug":"171505765385-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में बढ़ेगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में बढ़ेगी सीट
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 25 डिग्री कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं की 20 फीसदी सीटें बढ़ा दी गई हैं। आर्ट, कॉमर्स, साइंस और एग्रीकल्चर की इन सीटों पर पांच अक्तूबर तक एडमिशन लिए जा सकते हैं। 10 कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी सीट बढ़ोतरी के आवेदन पर विचार नहीं किया गया। इन कॉलेजों में नियमानुसार शिक्षकों की नियुक्ति नहीं है। सुविधा-संसाधनों का भी अभाव है।
सोमवार को यूनिवर्सिटी की एडमिशन कमेटी की आपात मीटिंग हुई। कुलपति प्रो. वीके सिंह की अध्यक्षता वाली इस कमेटी के समक्ष 35 डिग्री कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर की सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव रखे गए। कमेटी ने भूमि, भवन, शिक्षक और सुविधा-संसाधनों का मानक परखा, फिर 25 कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। इस फैसले से एडमिशन पाने से चूके छात्र-छात्राओं को एक और मौका मिल गया है। यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि एक सेक्शन में 60 सीटें होती हैं लेकिन बढ़ोत्तरी के बाद एक सेक्शन की 72 सीटों पर एडमिशन लिए जा सकेंगे। यही नियम अलग-अलग सेक्शन में लागू होगा।
मेरिट से भरी जाएगी प्रौढ़ शिक्षा की पीजी सीट
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में प्रौढ़ शिक्षा एवं सतत प्रसार विभाग की परास्नातक कक्षा की सीटें अब मेरिट से भरी जा सकेंगी। इस पर एडमिशन कमेटी ने मुहर लगा दी है। गुरु गोरक्षनाथ नर्सिंग कॉलेज के पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स की खाली सीटें भरने की भी अनुमति कमेटी ने दे दी है। इसके लिए दोबारा आवेदन मांगे जा सकेंगे। पैसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथिरेपी में खाली सीटें भी भरी जा सकेंगी।
विज्ञापन
शहर के इन कॉलेजों में एडमिशन के मौके
- सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज
- दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज
- मारवाड़ बिजनेस स्कूल
- इस्लामिया कॉलेज ऑफ कामर्स
- महात्मा गांधी पीजी कॉलेज