फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिव्यांग छात्र ने लगाई कुलपति से गुहार

दिव्यांग छात्र ने लगाई कुलपति से गुहार

Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग छात्र ने लगाई कुलपति से गुहार

विज्ञापन
गोरखपुर। ‘सर यूनिवर्सिटी में टॉकिंग लाइब्रेरी नहीं है, इस वजह से दृष्टिहीन दिव्यांग छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। क्लास में टीचर का लेक्चर सुन तो लेते हैं, मगर नोट नहीं कर पाते हैं। शिक्षकों के लेक्चर दिव्यांग छात्रों को ऑडियो के तौर पर सुनने को मिल जाएंगे, तो हमारी राह आसान होगी। प्लीज उसे दुरुस्त करा दें।’ ये गुहार बुधवार को कुलपति दफ्तर पहुंचे दिव्यांग छात्र मुन्ना कुमार ने लगाई है। उन्होंने बताया कि वह नार्मल स्थित दृष्टिबाधित उच्च शिक्षारत छात्रावास में रहते हैं। इस साल गोरखपुर यूनिवर्सिटी के बीए प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया है। उनके साथ के ही 15 दिव्यांग छात्रों ने भी यूनिवर्सिटी के एलएलबी, एमए, बीए समेत अन्य कोर्सेज में एडमिशन लिया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में शिक्षकों से सीधे लेक्चर सुनना खुशनसीबी है, मगर उन्हें नोट न कर पाने का मन में मलाल जरूर रह जाता है। अगर इन लेक्चरों की रिकार्डिंग मिल जाती तो परेशानी नहीं होती।


यूनिवर्सिटी को नहीं पता कितने हैं दिव्यांग छात्र
यूनिवर्सिटी में दिव्यांग छात्रों की संख्या की जानकारी खुद यूनिवर्सिटी प्रशासन के पास भी नहीं है। फॉर्म में कहीं भी ऐसा कोई कॉलम नहीं हैं, जिससे इसका पता चल सके। इस वजह से दिव्यांग छात्रों को यूनिवर्सिटी की ओर से सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed