फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सीएम-2---- जिला अस्पताल

खून से जरूरतमंद को मिलती है नई जिंदगी : सीएम

Wed, 09 Aug 2017 08:19 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
सीएम-2---- जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन करते सीएम। साथ में नगर विकास मंत्री। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं के रक्तदान शिविर में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से बनी ब्लड डायरेक्ट्री का विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि खून से जरूरतमंद को नई जिंदगी मिलती है। देश में रोजाना 1.20 लाख यूनिट खून की जरूरत होती है लेकिन 60 लाख यूनिट खून ही उपलब्ध हो पाता है। इसे देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस सामाजिक काम में आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि आज भी खून की कमी के वजह से बहुत से बीमार, हादसों में घायल लोग असमय दम तोड़ देते हैं या फिर खून के धंधेेबाजों के शिकार हो जाते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप को अंकित कर तैयार की गई इस डायरेक्ट्री से बहुत लोगों की जिंदगी बच जाएगी। किसी भी जरूरतमंद को खून के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्रांतिकारियों को याद करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों की मदद का संकल्प लिया है। दीनदयाल के शताब्दी वर्ष से इसकी शुरुआत हो रही है। खून की कमी न होने पाए, इसके लिए कार्यकर्ता लगातार रक्तदान करें। सीएम ने कहा कि आज भी बहुत से लोगों में यह भ्रांतियां हैं कि रक्तदान से शरीर कमजोर हो जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। 18 से 60 साल के हर शख्स को तीन महीने पर एक बार रक्तदान करते रहना चाहिए। इससे बीमारी तो दूर होती ही है, आदमी स्वस्थ भी रहता है।
विज्ञापन


दस रक्तदाताओं को दिया प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने जिला और महानगर इकाई के पांच-पांच कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने ही नियमित रक्तदान करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed