फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सास-ससुर समेत चार पर दहेज हत्या का केस

सास-ससुर समेत चार पर दहेज हत्या का केस

Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सास-ससुर समेत चार पर दहेज हत्या का केस
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर भाठ के दिहुलिया टोला में शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटकता मिले विवाहिता के शव के मामले में रामकोला पुलिस ने सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा विवाहिता के पिता की तहरीर पर लिखा गया है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के अब्दुल चक इस्लाम गांव निवासी हरिलाल गुप्ता की बेटी वंदना की शादी दिहुलिया टोला निवासी चुननू गुप्ता से हुई थी। शुक्रवार को वंदना का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। ससुराल पक्ष की सूचना पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी खबर दी। रामकोला एसओ अजय कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। वंदना के पिता हरिलाल गुप्ता ने तहरीर सौंपकर आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रकम नहीं मिलने पर सास, ससुर, देवर व ननद उसे परेशान करने लगे। पिता का आरोप है कि इन चारों ने दहेज के लिए उनके बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed