फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   थाने पर हंगामा

थाने पर हंगामा

Fri, 30 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाने पर हंगामा
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के रामपुर मध्य गांव निवासी युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वालों के पर दर्ज करने की मांग को लेकर गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को थाने पर हंगामा किया। न सुनवाई होने पर थाने के गेट के सामने ही उमरिया बाजार-धनघटा मार्ग को जाम कर दिया। केस दर्ज होने बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। हालांकि इससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

कुसुम देवी, पत्नी मिठाईलाल का आरोप था कि उनका बेटा विश्वनाथ ताड़ी उतारने का काम करता है। गुरुवार शाम जब वह भैंसाखूट गांव से अपने घर लौट रहा था, तभी गांव निवासी कुछ लोग उसे घेरकर पीटने लगे। इससे वह अचेत हो गया। मलौली सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। रात में सुधार होने पर विश्वनाथ को वे लोग घर ले आए। शुक्रवार सुबह वह सुबह फिर बेहोश हो गया। घरवाले से अस्पताल ले जाने की बजाय थाने ले आए और तहरीर दी। केस न दर्ज होने पर दोपहर में महिलाओं ने पहले थाने में हंगामा किया फिर थाने गेट के सामने रास्ता को जाम कर दिया। जाम हटवाने पहुंचे पुलिस वालो से महिलाओं का जमकर नोकझोंक भी हुई। केस दर्ज होने पर लोग मान गए। वहीं पुलिस ने युवक को सीएचसी मलौली भेजवाया। जहां उसकी हालात में सुधार बताया जा रहा है। एसओ ने बताया कि घटना के वक्त वह मौजूद नहीं थे। इस मामले में राहुल, प्रहलाद, अरविंद और रमेश के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed