{"_id":"595665df4f1c1b844a8b4a0f","slug":"171498834399-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंद बूंद पानी को तरसे श्\nख्क और कर्मचािरि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंद बूंद पानी को तरसे श् ख्क और कर्मचािरि
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पानी की सप्लाई वाली मोटर खराब होने से कर्मचारियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस में शुक्रवार को दिन भर उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ा। पूरे दिन पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे।
पानी की व्यवस्था को बहाल कराए जाने का लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. वीके सिंह मिला और समस्या से निजात दिलाने की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि हीरापुरी कॉलोनी और प्रशासनिक भवन में गुरुवार की शाम से पानी नहीं आ रहा है। इससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी हीरापुरी कॉलोनी में रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को उठानी पड़ रही है। पीने के पानी के अभाव में लोगों को बाहर से पानी खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह भी पानी के अभाव में जैसे-तैसे कर्मचारी दफ्तर पहुंचे। काम शुरू किया तो पता चला की पानी की किल्लत यहां भी बनी हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रो. संदीप दीक्षित, प्रो. जीतेंद्र मिश्रा, प्रो. रवि शंकर, डॉ. विमलेश मिश्रा, प्रो. नसीम अहमद, डॉ. बीएन सिंह आदि शामिल थे।
छुट्टी पर इंजीनियर, लोग परेशान
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियर श्रवण कुमार अवकाश पर हैं। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं रह गया है। यही कारण है कि समस्या की सूचना इंजीनियरिंग विभाग को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे कर्मचारियों और शिक्षकों में आक्रोश है।