फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अवैध वसूली का वीडियो वायरल

अवैध वसूली का वीडियो वायरल

Sat, 24 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली का वीडियो वायरल
कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के पनियहवा तिराहे पर बालू लदी गाड़ियों से अवैध वसूली करते वन विभाग के कर्मचारियों का वीडियो वायरल हो गया है। चर्चाएं तेज होने के बाद वन विभाग के अफसर इस पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिहार की तरफ से आने वाली गाड़ियां छितौनी-बगहा रेल पुल पार कर पनियहवा तिराहे पर पहुंचती हैं। यहां अक्सर ही अवैध वसूली के आरोप लगते रहते हैं। इस बार इसका वीडियो सामने आया है। जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वन विभाग का एक कर्मचारी टार्च की रोशनी दिखाकर बालू लदी गाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहा है। प्रति गाड़ी 50 रुपये ले रहा कर्मचारी बाकायदा नोट भी गिन रहा है। करीब 35 सेकेंड के इस वीडियो में लगातार बालू लदी गाड़ियां आती दिख रही हैं। इलाके में चर्चा है कि यहां हर रात करीब दो लाख रुपये की अवैध वसूली की जाती है। लोगों का कहना है कि सरकार बदलने के बाद यहां अवैध वसूली बंद होने की उम्मीद थी, लेकिन लेकिन यह और बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफओ बीपी जायसवाल का कहना है कि यह गंभीर मामला है। वीडियो की जांच कराई जाएगी और अवैध वसूली करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस बात की भी जांच कराई जाएगी कि इसके पीछे किसका हाथ है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed