फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   25 किलो चांदी के साथ व्यापारी को पकड़ा

25 किलो चांदी के साथ व्यापारी को पकड़ा

Fri, 23 Jun 2017 08:59 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
25 किलो चांदी के साथ व्यापारी को पकड़ा

विज्ञापन
गोरखपुर।
वाणिज्य कर विभाग ने आगरा की फर्म से खरीदारी कर गोरखपुर लाई जा रही 25 किलो चांदी की पायल के साथ एक व्यापारी को पकड़ा। टैक्स चोरी की आशंका में फिलहाल गोरखपुर की फर्म न्यू राजकोट ज्वैलर्स को माल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जांच के बाद ही फर्म इनकी बिक्री कर सकेगा। माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने नौसड़ पुलिस चौकी के पास गाड़ी से माल लेकर आ रहे व्यापारी पकड़ा। जांच में पता चला कि गोरखपुर के न्यू राजकोट ज्वेलर्स का व्यापारी आगरा की फर्म दुर्गा चालीस से करीब 25 किलोग्राम चांदी की पायल खरीद कर ला रहा था। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आशीष पांडेय ने बताया कि खरीदार न्यू राजकोट ज्वैलर्स के पास तो कागजात सही मिले, लेकिन आगरा के फर्म द्वारा टैक्स में कुछ गड़बड़ी की आशंका है। इस संबंध में आगरा वाणिज्य कर विभाग को सूचित कर दिया गया। खरीदार के कागजात में किसी तरह की गड़बड़ी न मिलने पर पकड़े गए माल को उसे सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन जांच पूरी होने तक माल की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। आगरा वाणिज्य कर विभाग की ओर से इस माल की बिक्री संबंधी जानकारी मिलने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed