{"_id":"594971374f1c1b59508b489a","slug":"171497985335-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मेरिट में सफल अभ्यर्थियों ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मेरिट में सफल अभ्यर्थियों ने बनाई रणनीति
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस भर्ती की मेरिट में सफल अभ्यर्थियों की बैठक में नियुक्ति पर चर्चा हुई। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार पर कोर्ट में प्रभावी पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि हाईकोर्ट में नियुक्ति का मामला चल रहा है लेकिन सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी नहीं हुई, जिससे सार्थक परिणाम नहीं निकल पाया।
पुलिस भर्ती में सफल अभ्यर्थी रवि दूबे ने कहा कि पुलिस मेरिट भर्ती 2015-16 के सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति उलझी हुई है। मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। सपा सरकार ने प्रदेश में पुलिस की कुल 34716 भर्तियां की। यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है। भाजपा सरकार के पैरवी न करने से कोर्ट से परिणाम आने में विलंब हो रहा है। अभ्यर्थियों ने खुद पैरवी का संकल्प लिया है। साथ ही सभी अभ्यर्थियों को एकजुट होकर समस्या का समाधान कराएंगे।
अंकिता ने कहा कि मेरिट में सफल होने के बाद भी तैनाती को लेकर सभी परेशान है। अगर मामले में समय से पैरवी की गई होती तो परिणाम भी जल्द आ गया होता। सभी सफल अभ्यर्थी लंबे समय से कोर्ट से फैसले आने का इंतजार कर रहे है। इस मौके पर दीप शिखा, ऋतिक कुमार, नन्हेलाल गौड़, राहुल, लक्ष्मण, विक्रम यादव के आदि मौजूद रहे।