{"_id":"5cd4782fbdec22072d1b88a9","slug":"161557428271-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की बॉडी लैंग्वेज देखकर शर्म आती है: किरणमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की बॉडी लैंग्वेज देखकर शर्म आती है: किरणमय
Fri, 10 May 2019 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर सीट से सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद के पक्ष में प्रचार करने आए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम के जिस तरह के बोल और बॉडी लैंग्वेज है, उसे देखकर शर्म आती है। किसी भी देश का प्रधानमंत्री ऐसा बर्ताव नहीं करता है जैसा मोदी कर रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे भाजपा ने राष्ट्रवाद की परिभाषा अपने हिसाब से तैयार कर ली है। उनकी मंशा है कि वह जिसे कहे उसे ही देश राष्ट्रवादी मानें। मगर उन्हें समझना होगा कि राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट देने वाली भाजपा कोई नहीं होती। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने घोषणापत्र के सभी वादे पूरे किए जबकि भाजपा ने चुनाव के बाद शायद उसे देखने की भी जहमत नहीं उठाई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की नजर गठबंधन पर है। जनता ने जो नतीजा 2018 के उपचुनाव में दिया था, इसबार उससे भी बेहतर परिणाम आने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि 67 फ ीसद से अधिक वोट बैंक को सहेजने वाले गठबंधन को यूपी में 60 से 70 सीटें मिलेंगी। गोरखपुर में ही पार्टी प्रत्याशी की भारी मतों से जीत होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति बहुत खराब है। पिछली बार भाजपा को वहां दो सीटें मिली थीं, इस बार एक भी सीट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।