फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पेपर बांटने में कक्ष निरीक्षकों ने की थी लापरवाही

पेपर बांटने में कक्ष निरीक्षकों ने की थी लापरवाही

Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
पेपर बांटने में कक्ष निरीक्षकों ने की थी लापरवाही
up board exam
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की बारहवीं के परीक्षार्थियों को दूसरे विषय का पेपर बांटने के मामले में कक्ष निरीक्षकों की लापरवाही सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई जांच में पता चला है कि कक्ष निरीक्षकों ने गलती से हिंदी की जगह सामान्य हिंदी का पेपर बांट दिया था। वहीं जिन्हें सामान्य हिंदी का पेपर देना था, उन्हें हिंदी का पेपर दे दिया गया था। पेपर मिलने के बाद किसी विद्यार्थी ने विरोध नहीं किया था। बल्कि वे जवाब लिखने में जुटे रहे। पेपर खत्म होने के बाद उन्हें इस चूक का अंदाजा हुआ।
विज्ञापन


डीआईओएस ने शुक्रवार को आरोपी मोतीलाल इंटर कॉलेज दुघरा और आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज लहसड़ी के केंद्रों से मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच की। विद्यार्थियों की कक्ष निरीक्षक से शिकायत करने पर डांटने की बात की पुष्टि फुटेज में नहीं हुई है। बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को मोतीलाल इंटर कॉलेज दुघरा के कमरा नंबर 19 में गलत पेपर बांटे गए थे। वहीं ऐसा ही वाकया आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पर भी हुआ था। उसके बाद से विभाग ने आनन-फानन में दोनों केंद्रों के व्यवस्थापकों को बदलने के साथ ही तीन कक्ष निरीक्षकों को बदल दिया है। वहीं दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को काली सूची में शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा सचिव को भेजी रिपोर्ट

विभाग ने पूरी मामले की गहनता से जांच कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा सचिव को भेज दिया है। वहां से निर्देश मिलने के बाद ही कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ विद्यार्थियों के बारे में फैसला होगा। सूत्रों की मानें तो जिम्मेदारों पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की संलिप्ता की भी जांच हुई है। रिपोर्ट तैयार कर माध्यमिक शिक्षा सचिव को भेज दी गई है। विद्यार्थियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed