फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लखनऊ कूच करेंगे शिक्षक कर्मचारी

लखनऊ कूच करेंगे शिक्षक कर्मचारी

Sun, 07 Oct 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 07 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ कूच करेंगे शिक्षक कर्मचारी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक भक्तराज राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षक भवन के सभागार में हुई। इस दौरान आठ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली रैली की तैयारियाें की समीक्षा की गई। भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि आंदोलन को रोकने का प्रयास किया गया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। रूपेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश धर दुबे, सुधांशु मोहन सिंह, हरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र ओझा, रामचंद्र शाही, वीरेंद्र धर दुबे, अनिल पांडे, डॉ. गोविंद राय, मृत्युंजय राय, नृपेंद्र सिंह, रीमा भारती, इजहार अली, जयराम गुप्ता, आदि मौजूद थे। उधर कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं राज्य परिषद की ओर से आयोजित बैठक में 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार की समीक्षा की गई। इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष आरडी चतुर्वेदी और परिषद के डीके सिंह ने कहा कि 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित कार्य बहिष्कार में सभी ऑफिसों में पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस दौरान रामप्रकाश सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गविजय, बृजेश श्रीवास्तव, अमृत पाल, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेंशनर्स प्रकोष्ठ पुरानी पेंशन के साथ

गोरखपुर। राजकीय पेंशनर्स प्रकोष्ठ की बैठक रामजानकी नगर में जिलाध्यक्ष डॉ. जेपीएल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित पेंशनरों ने रैली का समर्थन किया बैठक में वरुण वैरागी, शंभू शरण श्रीवास्तव, सीबी सिंह, राजमंगल कुशवाहा, बेदीलाल गुप्ता, आरएन सिंह, रामकोमल यादव, सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed