{"_id":"5af1ef834f1c1be2798b8735","slug":"161525804931-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस वाली गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस वाली गर्मी ने किया बेहाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लोग तेज धूप से बचने को सहारा तलाशते रहे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को गोरखपुर में न तो तेज हवा चली और न ही बारिश हुई, अलबत्ता पारा करीब 40 डिग्री पहुंच गया। वहीं वातावरण में नमी करीब 81 प्रतिशत होने से उमस काफी बढ़ गई। पूरे दिन लोग परेशान नजर आए। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों के भीतर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
मंगलवार को हवा में नमी 40 प्रतिशत से बढ़कर 81 प्रतिशत तक पहुंच गई। इस वजह से पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक हीट इंडेक्स (वास्तविक तापमान) 41 से 44 डिग्री तक रहा। तपिश बढ़ने से लोग बेहाल दिखे। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मंगलवार को दिन में न तो बारिश हुई और न ही तेज हवा चली। उन्होंने बताया कि दूसरा सर्कुलेशन बहराइच के ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह से कुछ घंटों के भीतर हल्की बारिश की संभावना है।
गोरखपुर से 20 किलोमीटर दूर से गुजर गई ‘आंधी’
मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान से उठे तूफान के आंशिक रूप से गोरखपुर से होकर गुजरने की संभावना जताई थी, लेकिन शाम करीब सात बजे यह ‘आंधी’ गोरखपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर से बांसगांव होते हुए ऊरवां, गोला, चौरीचौरी पहुंचकर खत्म हो गई।