{"_id":"5a3676684f1c1b193e8b9288","slug":"161513518696-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1125 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
1125 पेटी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 17 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के रसड़ा थानाक्षेत्र से गोरखपुर एसटीएफ ने हरियाणा से लाई गई 1125 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं छह तस्कर भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी को टीम लगाई गई है। शराब की पेटियां ट्रक में मुर्गी दाने के बीच में छिपाई गई थीं।
एसटीएफ को हरियाणा/पंजाब से अवैध शराब लाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसटीएफ गोरखपुर में तैनात सिपाही इंद्र प्रताप सिंह को रसड़ा भेजा गया था। इंद्र प्रताप ने तस्करों की पूरी जानकारी एकत्र की, जिसके बाद शनिवार रात गोरखपुर यूनिट के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह टीम के साथ रसड़ा पहुंच गए और घेराबंदी कर ट्रक पकड़ लिया। दो तस्कर भी दबोच लिए गए। सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तस्करी कर आने वाली शराब आसपास के तीन स्कूलों में छिपाई जाती थी। फिर यहां से यह खेप बिहार व अन्य प्रांतों में भेजी जाती थी।
पकड़े गए तस्करों की पहचान बलिया के रसड़ा निवासी सुरेश यादव, कानपुर देहात के अमेलिया निवासी सर्वेश सिंह के रूप में हुई। इनके साथी बलिया के संगम यादव, अखिलेश यादव, मनोज यादव, पंचानन यादव, सूरज यादव, रिंकू यादव फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में टीम लगाई गई है।