फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ओवरटेक करते वक्त हादसा, दो छात्र घायल

ओवरटेक करते वक्त हादसा, दो छात्र घायल

Sat, 16 Dec 2017 11:35 PM IST
basti
basti Updated Sat, 16 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ओवरटेक करते वक्त हादसा, दो छात्र घायल
घायल सुजीत और दिव्यांशु को पुलिस टीम लेकर पहुंची अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
गायघाट(बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करते वक्त बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे अनियंत्रित बाइक स्कूल से पैदल ही लौट रहे दो छात्रों से जा टकराई। गंभीर हालत में छात्रों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर कलवारी थाना क्षेत्र के धनौवा चौराहे के पास हुआ। जौनपुर के खुटहा क्षेत्र निवासी श्याम बहादुर प्राथमिक विद्यालय उमरिया में अध्यापक हैं। वे चकदहा में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। उनके दोनों बेटे सुजीत(13) और दिव्यांशु(11) परीक्षा देकर स्कूल से घर जा रहे थे। धनौवा चौराहे के पास दोपहर करीब एक बजे कलवारी से गायघाट की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार गायघाट निवासी इबरार को चपेट में ले लिया। अनियंत्रित बाइक स्कूल से लौट रहे दो भाइयों से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। बच्चों को घायल देखकर 100 नंबर व 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को पीएचसी कुदरहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed