फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गड्ढे में गिरी बेकाबू बाइक, सवार की मौत

गड्ढे में गिरी बेकाबू बाइक, सवार की मौत

Wed, 22 Nov 2017 10:53 PM IST
deoria
deoria Updated Wed, 22 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी बेकाबू बाइक, सवार की मौत
Bike Accident
रामलक्षन(देवरिया)। एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने से बाइक सवार एक पचपन वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे सवार युवक को चोट आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना रामलक्षन खोरमा मार्ग स्थित करिहवा पुल के निकट हुई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। गोरखपुर के हरैया निवासी गोबरी निषाद (55) वर्ष बुधवार की शाम को बाइक से रामलक्षन से घर जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर एक युवक बैठा था। वह मझना नाला करिहवॉ पुल के करीब बाइक समेत गड्ढे में गिर गए। जिससे बाइक चला रहे गोबरी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने गोबरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed