{"_id":"5a06fdc54f1c1b68678badfa","slug":"161510407621-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनटांगिया गांवों को पंचायत बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनटांगिया गांवों को पंचायत बनाने की तैयारी शुरू
Updated Sat, 11 Nov 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। लंबी लड़ाई के बाद जिले के पांच वनटांगिया गांवों को राजस्व गांव का दर्जा मिलने के बाद अब उन्हें ग्राम पंचायत बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई है। डीएम राजीव रौतेला ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।
डीएम शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर वनटांगिया गांवों में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि दिसंबर तक इन गांवों के हर घर तक बिजली सप्लाई पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना तैयार कर ग्राम समिति को प्रस्तुत करें। ग्राम समिति से यह कार्ययोजना स्वीकृत होकर तहसील और जिला स्तरीय समिति को प्रस्तुत की जायेगी। उन्होंने बीडीओ को कामों की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। गांव के किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्होंने पशुपाल और उद्यान विभाग को वहां अपनी योजनाएं लागू करने को कहा। बताया कि पशुपालन विभाग बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत चिह्नित परिवारों को 45 चूजे देगा। छोटा बाड़ा बनाने के लिए 1500 रुपये भी उनके खाते में दिए जाएंगे। उद्यान विभाग फूल और सब्जियों की खेती व उसकी बिक्री का बंदोबस्त करेगा।
इसी तरह डीएम ने वनटांगिया गांवों में प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए सर्वे कर 14 नवंबर तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। लोनिवि गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सर्वे कर रिपोर्ट देगा। वर्तमान में सभी गांवों में प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने के साथ ही करीब 8.75 किलोमीटर पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव है।