{"_id":"59c2cb024f1c1b21688b5b4a","slug":"161505938178-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता वाले स्कूल पर दर्जा होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता वाले स्कूल पर दर्जा होगा केस
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बिना मान्यता चल रहे माडर्न सेंट मेरी स्कूल कुसम्ही के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। कक्षा एक से 12वीं तक के इस स्कूल में 500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। अब सबको आसपास के स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा।
माडर्न सेंट मेरी स्कूल की मान्यता न होने की शिकायत कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंची थी। डीएम राजीव रौतेला ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी उपेंद्रमणि से जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिली। जांच रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल में लैब, लाइब्रेरी ढंग की नहीं पाई गई। स्कूल में पर्याप्त फर्नीचर, कॉमन रूम, छात्र-छात्राओं के लिए अलग टॉयलेट भी नहीं हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रबंधक राधे श्याम शर्मा और प्रिंसिपल रेखा शर्मा को पहले नोटिस दिया गया। अब मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। एसओ खोराबार ने बताया कि जल्द ही केस दर्ज कर विवेचना शुरू की जाएगी।