{"_id":"59b969254f1c1b36688b4620","slug":"161505323301-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक समेत राप्ती में कूदी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक समेत राप्ती में कूदी महिला
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी(सिद्धार्थनगर)। नगर से सटे राप्ती स्थित निमत पुल से बुधवार दोपहर एक बच्चे के साथ महिला ने छलांग लगा दी। शोर मचाते हुए लोग उस ओर दौड़े, लेकिन तब तक महिला व बच्चा नदी में डूब चुके थे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद लौट गई। कोतवाल ने ऐसे किसी भी घटना से इनकार किया है। वहीं लोग अपने स्तर से महिला व बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना दोपहर डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब एक महिला बच्चे के साथ पुल के मध्य में पहुंची। कुछ देर तक इधर-उधर देखा और फिर बच्चे को पुल से फेंक दिया। लोग कुछ समझते, तब तक महिला भी पुल से कूद गई। शोर मचाते हुए लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष और बच्चे की 10 वर्ष होगी। महिला हरी साड़ी पहने थी, जबकि बच्चे पैंट सर्ट में था। पुल से कूदने के बाद कुछ दूर तक वह पानी में दिखाई देती रही। जिसके आधार पर पास के मल्लाह राजकुमार मांझी ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, मगर उसके पहुंचने तक महिला डूब गई थी। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा थी, मगर पुलिस ने इससे अनभिज्ञता जताई। इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन